ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। स्वेदशी जागरण मंच और स्मृति विकास संस्थान की ओर से गुमानीवाला में स्वदेशी मेले का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को चारधाम यात्रा बस ट्रांजिट कंपाउंड स्थित प्रेस क्लब भवन में मंच के संयोजक विपिन पंत ने कहा कि सोमवार से गुमानीवाला क्षेत्र में आयोजित मेले के माध्यम से लोगों को स्वदेशी अपनाने के लिए जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि मेले में मुख्य आकर्षण बच्चों के लिए झूले और सांस्कृतिक कार्यक्रम में कवि सम्मेलन, विचार गोष्ठी, स्वदेश व्यंजन स्टॉल, योग, स्वास्थय कैंप, विचार गोष्ठी आदि आयोजित किए जाएंगे।
इसके अलावा मेले में स्वदेशी मंच की ओर से जागरुकता अभियान भी चलाए जाएंगे। मेले का उद्घाटन टीएचडीसी के पूर्व निदेशक मोहन सिंह गांववासी और टीजीएमओ के अध्यक्ष मनोज ध्यानी करेंगे। जबकि समापन के मौके पर निर्मल आश्रम के संत ज्योति बाबा और एचपीसीएल के क्षेत्रीय प्रबंधक जीएस राव मौजूद रहेंगे। इस दौरान मंच के जिला संयोजक राहुल त्रिपाठी, प्रांत संयोजक सुरेंद्र सिंह, संदीप काला, दीपक गैरोला, सुनील कुमार शर्मा, सौरभ मिश्र, मदन पाली आदि मौजूद थे।