फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्डों में होगी भाजपा, कांग्रेस के स्थानीय नेताओं की अग्नि परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। निकाय चुनावों में राजनीतिक दलों के स्थानीय नेताओं की वार्डों में अग्नि परीक्षा होगी। सूत्रों के अनुसार इस बार राजनीतिक दलों ने स्थानीय संगठन को वार्डों में प्रत्याशियों को तय करने की पूरी छूट दे रखी है।
विज्ञापन

पंचायत से पालिका बनने के बाद भले ही वार्डों की संख्या में बढ़ोत्तरी नहीं हुई हो, लेकिन वार्डों के नए परिसीमन और नए गांव जुड़ने से स्थानीय राजनीतिक दल खास तौर पर भाजपा कांग्रेस को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा में जहां स्थानीय संगठनों के चुनाव टलने से पुराना संगठन ही निकाय चुनाव की तैयारी में लगा है, वहीं कांग्रेस ने हाल ही में नगर और ब्लाक कार्यकारिणी के अध्यक्षों का मनोनयन किया है। लेकिन अभी तक संगठन का विस्तार नहीं हो पाया है। ऐसे में पूरी जिम्मेदारी नवनियुक्त अध्यक्ष पर है। भाजपा नगर अध्यक्ष अनुज डिमरी और कांग्रेस नगर अध्यक्ष महेश खंडूड़ी का कहना है कि सभी वार्डों में प्रत्याशियों की घोषणा जल्द हो जाएगी।

नगर से हटाए बैनर पोस्टर
गौचर। चुनाव आचार संहिता के तहत पालिका प्रशासन ने शनिवार को नगर क्षेत्र में लगे बैनर-पोस्टरों को हटाने का अभियान चलाया। पालिका गौचर के अधिशाशी अधिकारी राधेश्याम छाछर के नेतृत्व में कर्मियों ने मुख्य बाजार, तलधारी, पंनाई आदि क्षेत्रों में लगे बैनर, पोस्टर और होर्डिंग हटाए।अभियान में अभियंता राजीव चौहान, रोशन पुंडीर, विजय कनवासी, सुबोध रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें