देवप्रयाग/श्रीनगर। विभिन्न स्थानों में विजयदशमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने अलकनंदा-भागीरथी संगम (गंगा) और रामकुंड संगम में स्नान कर भगवान राम का पूजन किया।
देवप्रयाग स्थित श्रीरघुनाथ मंदिर में विजयदशमी के मौके पर पुजारी पं सोमनाथ भट्ट ने भगवान का विशेष श्रृंगार कर महाभिषेक किया। इस दौरान परंपरानुसार भगवान रघुनाथ की उत्सव मूर्ति मंदिर प्रांगण में बनी छतरी में रखी गई। यहां तीर्थ पुरोहित समाज के लोगों के घरों में उगाई गई नवरात्र की हरियाली भगवान को अर्पित कर सुख समृद्धि का आशीर्वाद लिया गया। मान्यता है कि त्रेता युग में रावण वध से लगे ब्रह्म हत्या के पाप से मुक्ति के लिए भगवान राम ने देवप्रयाग में प्रायश्चित तप किया था।