फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व वसूली की जानकारी न मिलने पर डीएम ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया ने बृहस्पतिवार को पुलिस और राजस्व विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में राजस्व अधिकारियों की ओर से डेढ़ वर्ष से अधिक समय से लंबित राजस्व मामलों और राजस्व वसूली के संबंध में पूरी जानकारी न देने पर डीएम ने नाराजगी जताई। डीएम ने संबंधित उपजिलाधिकारियों को लंबित राजस्व मामलों की रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला सभागार में आयोजित बैठक में डीएम ने तहसील अधिकारियों को आपदा के दौरान जांच की गई क्षतिग्रस्त परिसंपत्तियों और क्षतिपूर्ति के संबंध में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के लिए कहा। बदरीनाथ हाईवे के चौड़ीकरण में प्रभावित भवन स्वामियों और काश्तकारों को शीघ्र मुआवजा वितरण करने के निर्देश दिए। जिले में कई सड़कों के आरटीओ से पास न होने की समस्या पर डीएम ने परिवहन अधिकारियों को एसडीएम की मौजूदगी में सभी प्रकरणों को निपटाने के निर्देश दिए। डीएम ने वाहनों में ओवर लोडिंग, ओवर स्पीड और शराब पीकर वाहन चलाने के खिलाफ संपर्क मार्गों पर भी चेकिंग अभियान चलाने को कहा। बैठक में एडीएम मोहन सिंह बर्निया, पुलिस उपाधीक्षक हरवंश सिंह, एसडीएम रोहित मीणा, नेहा मीणा, योगेंद्र सिंह, जीआर बिनवाल और परमानंद राम सहित तहसील अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें