देवाल। पिंडर नदी में बही खेता-भौरियांबगड़ की आनंदी को खोजने के लिए बृहस्पतिवार शाम को एसडीआरएफ की टीम देवाल पहुंच गई। टीम ने नदी में आनंदी की खोज शुरू कर दी है। 15 अक्तूबर को पिंडर नदी को बल्लियों के सहारे पार कर रही आनंदी (ननद) और खष्टी (भाभी) नदी में बह गए थे। खष्टी देवी का शव घटना स्थल से 500 मीटर दूर मिला था लेकिन आनंदी का पता नहीं लग पाया था। तहसीलदार माणिक लाल भेंतवाल ने बताया कि आनंदी की खोज के लिए बृहस्पतिवार शाम को एसडीआरफ की टीम देवाल पहुंच गई है।