फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दे रही पीपलकोटी की रामलीला

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीपलकोटी। प्रतिवर्ष पीपलकोटी में होने वाले रामलीला मंचन में इस बार श्रीराम परिवार के पात्रों की भूमिका बालिकाएं निभा रही हैं। गत वर्षों तक यहां श्रीराम और लक्ष्मण का पत्र ही बालिकाएं निभाती थीं लेकिन इस वर्ष रामलीला कमेटी ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान से प्रेरित होकर श्रीराम के साथ ही भरत और शत्रुघन के पात्र में भी महिलाओं को रखा है। राम की भूमिका में नैना भट्ट (14), लक्ष्मण मोनिका (13), सीता साक्षी शाह (13) भरत मोनिका नेगी (14) और शत्रुघन की भूमिका खुशी शाह (13) निभा रही हैं। ये चारों जीआईसी पीपलकोटी की छात्राएं हैं।
विज्ञापन

रामलीला कमेटी के संरक्षक दीप शाह और अध्यक्ष भुवन लाल का कहना है कि इस वर्ष श्रीराम परिवार के पात्रों की भूमिका बालिकाएं निभा रही हैं। रामलीला मंचन से धार्मिक धरोहर के संरक्षण के साथ ही समाज में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश भी दिया जा रहा है। वहीं, गोपेश्वर में कर्मचारी रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला मंचन में भी महिला पात्रों को शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें