फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज गोपीनाथ मंदिर में विराजमान होंगे रुद्रनाथ भगवान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। पंचकेदारों में चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ की उत्सव डोली बृहस्पतिवार को प्राचीन सकलेश्वर मंदिर पहुंची। इस दौरान सगर गांव में ग्रामीणों ने भगवान रुद्रनाथ का फूल-मालाओं से स्वागत किया और उन्हें नए अनाज का भोग लगाया। शुक्रवार को रुद्रनाथ भगवान गोपेश्वर स्थित गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हो जाएंगे।
विज्ञापन

सगर गांव से 24 किलोमीटर की पैदल दूरी पर रुद्रनाथ मंदिर स्थित है। बृहस्पतिवार को सुबह सात बजे रुद्रनाथ के कपाट बंद होने के बाद भगवान रुद्रनाथ की उत्सव विग्रह डोली भक्तों के साथ रात्रि प्रवास के लिए ल्वींठी बुग्याल पहुंची। रुद्रनाथ मंदिर के सदस्य देवेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह दस बजे पूजा के बाद डोली ने सकलेश्वर मंदिर के लिए प्रस्थान किया और शाम पांच बजे डोली मंदिर में पहुंची। सगर गांव के ग्रामीणों ने रुद्रनाथ भगवान को नए अनाज का भोग लगाया। इस दौरान सकलेश्वर मंदिर के महात्मा स्वामी सुरेशानंद सरस्वती जी महाराज, युवक मंगल दल अध्यक्ष दीपक रावत, महेंद्र सिंह, गजेंद्र सिंह नेगी और नीमा देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें