फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंचल ने जीती ओवरऑल चैंपियनशिप ट्राफी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । श्री भरत मंदिर इंटर कॉलेज में जिला क्रीड़ा प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। इस स्पर्धा में प्रवीण राणा व आंचल भंडारी ने जिलास्तरीय चैंपियनशिप अपने नाम कर ली। मंगलवार को विद्यालय खेल परिसर में आयोजित जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीप शर्मा ने विजेता ट्राफी भेंट कर सम्मानित किया। समापन अवसर पर छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि दीप शर्मा ने कहा कि बच्चों ने जनपद स्तर पर अपनी प्रतिभा का अच्छा प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी अच्छा प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। जनपद स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के अंडर 14 बालक वर्ग में प्रवीण राणा प्रथम, बालिका वर्ग मे आंचल भंडारी प्रथम स्थान पर रही। वहीं अंडर 17 बालिका वर्ग में अंजलि गुप्ता व संध्या प्रथम स्थान पर रही। बालक वर्ग में रजित प्रथम स्थान पर रहे। इस दौरान सहसपुर की आंचल भंडारी को ओवरऑल चैंपियन घोषित किया गया। मुख्य शिक्षा अधिकारी एसबी जोशी ने सभी खिलाड़ियों को जिला स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा कि प्रतिभावान खिलाड़ियों के बेहतरीन भविष्य का निर्माण खेलों से ही होता है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक हर्षवर्धन शर्मा, प्रधानाचार्य डीबीपीएस रावत, एसवी जोशी, गिरीशचंद्र ध्यानी, कमला प्रसाद भट्ट, ओम प्रकाश सुनेजा, प्रमोद कुमार, विमला रावत, नागेश राजपूत, पूनम शर्मा, रचना अग्रवाल, मेजर गोविंद सिंह रावत, सुरेश विजल्वाण, अजय नैथानी, मोइल खान, एलके शर्मा, लखविंदर सिंह, रंजन अंथवाल, अरविंद शाह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें