फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिसूचना जारी होते ही बैठकों का दौर शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही कांग्रेस और भाजपा में टिकट बंटवारे को लेकर बैठकों का दौर भी शुरू हो गया है। इस बार विकासनगर पालिकाध्यक्ष सीट अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। ऐसे में इस सीट पर दोनों ही पार्टियों के पास वर्तमान में कोई मजबूत दावेदार नहीं है। भाजपा जहां दूसरे संगठनों को छोड़ पार्टी में शामिल हुए लोगों के बीच संभावनाएं तलाशने में जुटी है, तो वहीं कांग्रेस खाटी कांग्रेसी को टिकट देने पर विचार कर रही है। मंगलवार को दिनभर इस मुद्दे पर पार्टी पदाधिकारियों के बीच बैठकों का दौर जारी रहा।
वहीं हरबर्टपुर नगरपालिकाध्यक्ष सीट की बात की जाए तो इस बार यह सीट सामान्य जाति के लिए आरक्षित है। यहां कांग्रेस में प्रत्याशी चयन पर सहमति नहीं बन पाई है। वहीं भाजपा में यहां पर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। सामान्य सीट होने के कारण यहां भाजपा से कई दिग्गज टिकट की दौड़ में शामिल में है। वहीं सूत्रों की मानी जाए तो कांग्रेस विकासनगर और हरबर्टपुर पालिका के वॉर्ड से खड़े होने वाले उम्मीदवारों के नाम भी लगभग-लगभग तय कर चुकी है। विकासनगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत अंबेडकर वॉर्ड को छोड़ दिया जाए तो बाकी, अन्य वॉर्ड से उम्मीदारों की सूची तैयार की जा चुकी है। वहीं भाजपा में अब भी उम्मीदवार चयन को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

----
विकासनगर पालिकाध्यक्ष सीट पर दावेदारी के लिए चार-पांच लोगों ने शहर संचालन समिति के समक्ष आवेदन किया है। जल्द ही किसी एक नाम पर सहमति बना प्रत्याशी की घोषणा कर दी जाएगी। अगले एक से दो दिन में वॉर्ड से खड़े होने वाले प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी जाएगी।
विज्ञापन

- संजय किशोर, जिलाध्यक्ष कांग्रेस
------
पालिकाध्यक्ष और वॉर्डों से प्रत्याशी चयन के लिए कई आवेदन प्राप्त हुए हैं। प्रत्येक वॉर्ड से तीन नाम फाइनल कर पार्टी पदाधिकारियों के पास भेजे जा रहे हैं। पालिकाध्यक्ष पर भी नाम फाइनल करने का प्रोसेस जारी है। जल्द ही सभी पदों पर उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी जाएगी।
- संदीप मोगा, मंडल अध्यक्ष भाजपा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें