ब्यूरो/अमर उजाला, कालसी
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हरिपुर में चल रही ब्लॉक स्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी का मंगलवार को समापन हुआ। दो दिनों तक चले विज्ञान महोत्सव में छात्रों ने मॉडल, नाटक के माध्यम से विज्ञान की अवधाराणाओं को समझाया।
विज्ञान ड्रामा में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हरिपुर की रविता, सोनिया, ईशा, साधना, गीतांजलि, सकीना, तनिषा, वंशिका की टीम प्रथम रही। विज्ञान मेेले के व्यक्तिगत वर्ग में जीआईसी नगऊखेत की रिया ने बाजी मारी। इसी स्कूल के अभिषेक जोशी और सूरज तोमर ने टीम वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। विज्ञान प्रदर्शनी के जूनियर वर्ग में कृषि एवं जैविक खेती विषय में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज हरिपुर की रिद्धि तोमर ने बाजी मारी। स्वास्थ्य एवं स्वच्छता विषय में जीजीआईसी साहिया की रिया प्रथम रही। संसाधन प्रबंधन में जीजीआईसी हरिपुर की अंशिका नेगी, अपशिष्ट प्रबंधन में जीजीआईसी हरिपुर की सुहानी, परिवहन एवं संचार में जीआईसी कालसी के रोहित और गणितीय प्रतिरुपण की जीजीआईसी साहिया की प्राची ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
सीनियर वर्ग के कृषि एवं जैविक खेती विषय में जीजीआईसी हरिपुर की रितिका चौहान, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता में जीजीआईसी हरिपुर की अमिता चौहान, संसाधन प्रबंधन में जीआईसी साहिया के अमित, अपशिष्ट प्रबंधन में जीआईसी लखवाड़ की तनिषा चौहान, परिवहन एवं संचार में जीआईसी पजिटिलानी की ताशु शर्मा और गणितीय प्रतिरुपण में जीजीआईसी हरिपुर की किरन ने बाजी मारी। इस मौके प्रभारी खंड शिक्षाधिकारी कालसी अतर सिंह चौहान, जीजीआईसी हरिपुर की प्रधानाचार्या डॉ. सरिता भट्ट, ब्लॉक समन्वयक आशीष डबराल, अनिल राणा, रूपेश कुमार, हरीश पाल, चतर नेगी, प्रमोद भट्ट, प्रेम चमोली, आनंद चौहान, साक्षी सूद आदि मौजूद रहे।
-----
चकराता में क्वासी के मुकेश का मॉडल प्रथम
चकराता। प्रखंड की कैंट इंटर कॉलेज में संपन्न हुए विज्ञान महोत्सव में जीआईसी क्वासी के मुकेश का डिजिटल एटीएम आधारित मॉडल प्रथम रहा। राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुल्हाड़ के मुकेश का सोलर कुकर आधारित मॉडल दूसरे स्थान पर रहा। समूह प्रोजेक्ट में जीआईसी त्यूनी के पदम और मनीष का सोलर मिक्सचर और जीआईसी दसऊ की ऋषिता और रितिका का एक्सीडेंटल प्रिवेंशन आधारित मॉडल दूसरे स्थान पर रहा। विज्ञान ड्रामा में जीआईसी त्यूनी की टीम प्रथम रही। सामान्य ज्ञान में जीआईसी क्वांसी कीटीम प्रथम रही। प्रतियोगिता ब्लॉक समन्वयक मोनिका रानी की देखरेख में संपन्न हुई।
-----
सहसपुर में एसजीआरआर के छात्र अव्वल
सेलाकुई। सहसपुर प्रखंड का विज्ञान महोत्सव डीएवी इंटर कॉलेज प्रेमनगर में संपन्न हुआ। जहां जूनियर वर्ग के स्वास्थ्य विषय में एसजीआरआर सहसपुर के शिवम का मॉडल प्रथम रहा। सीनियर वर्ग के एकल प्रोजेक्ट में भी इसी स्कूल के हिमांशु वर्मा का मॉडल प्रथम रहा। विजेता छात्रों को खंड शिक्षाधिकारी पंकज शर्मा ने प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य रविंद्र सैनी ने इस उपलब्धि पर छात्रों को बधाई दी।