फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूली छात्रों ने उड़ाया वायु सेना का लड़ाकू विमान

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में विवि के छात्रों व स्कूली छात्रों ने लड़ाकू विमान उड़ाने का अनुभव लिया। इस दौरान छात्रों ने वायु सेना से संबंधित जानकारी भी ली। यहां वायु सेना की ओर से मोटिवेशनल शिविर आयोजित किया गया था।
विज्ञापन

मंगलवार को बिड़ला परिसर में वायु सेना की ओर से आयोजित मोटिवेशनल शिविर में वायु सेना के अधिकारियों ने छात्रों से सीधा संवाद किया। इस दौरान छात्रों ने वायु सेना में भर्ती होने व वायु सेना की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली। वायु सेना के अधिकारी अपने साथ एक वाल्वो बस लेकर आए थे। बस के भीतर लड़ाकू विमान का कॉकपिट बनाया गया था, जिसमें छात्रों को बैठाकर वायु सेना के अधिकारियों ने विमान उड़ाने की तकनीक के बारे में बताया। शिविर में विंग कमांडर के गोयल व स्क्वाड्रन लीडर अनुपम वैद्य ने छात्रों को जानकारी दी। इस दौरान फ्लाइट सिम्युलेटर मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा, जिसके तहत छात्रों को वाल्वो बस के अंदर बने लड़ाकू विमान के कॉकपिट में बैठाया गया। कॉकपिट में लड़ाकू विमान में बैठे होने का अहसास हो रहा था। विंग कमांडर संगीता कठैत ने बताया कि एसएसबी व एनआईटी में भी मोटिवेशनल शिविर आयोजित किया जाएगा। बुधवार को एसएसबी में शिविर आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें