फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को दिखाई वीसी स्व. नेगी की शौर्य गाथा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। 26 अक्तूबर से होने वाले शताब्दी समारोह की तैयारियां जोरों पर है। मंगलवार को स्व. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित गोष्ठी में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने समारोह में सक्रिय भागीदारी करने की बात कही। साथ ही शताब्दी समारोह को भव्य बनाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

गोष्ठी में विक्टोरिया क्रॉस विजेता स्व. दरवान सिंह नेगी की शौर्य गाथा को प्रोजेक्टर के माध्यम से दिखाया गया। समिति के पदाधिकारियों ने छात्रों से विशेष समारोह में भागीदारी करने की अपील की। इस पर छात्र संघ अध्यक्ष निकेश नेगी और अन्य छात्रों ने समारोह में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की बात कही। बैठक में महाविद्यालय प्राचार्य डा. वंदना तिवारी, वीरेंद्र मिंगवाल और दीनदयाल रावत, छात्र संघ अध्यक्ष निकेश नेगी, एआर बहुगुणा, छात्र संघ सचिव प्रभात नेगी, यूआर सौरभ रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें