फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंकापति रावण ने अपने बाहुबल से हिलाया कैलाश पर्वत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पीपलकोटी/गोपेश्वर। ज्योति क्लब ग्रामोत्थान सांस्कृतिक समिति पीपलकोटी की ओर से रामलीला का आयोजन सोमवार रात से शुरू हो गया है। व्यापार संघ अध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने भगवान गणेश और श्रीराम परिवार की आरती के साथ रामलीला मंचन का शुभारंभ किया। उन्होंने दर्शकों को मर्यादा पुरुषोत्तम रामचंद्र जी के पदचिह्नों पर चलने का आह्वान किया।
रामलीला मंचन में पहले दिन लंकापति रावण की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान ब्रह्म देव उसे बलशाली होने, कुंभकरण को निंद्रा और विभीषण को श्री राम की तपस्या में लीन होने का वरदान देते हैं। तब रावण कैलाश पर्वत को अपनी शक्ति के बल पर हिला देता है। इससे नाराज भोलेनाथ रावण को श्राप देते हैं कि तुम्हारी मौत नर बंदरों से होगी। मंचन में क्षीर सागर में विष्णु भगवान का दृश्य भी दिखाया गया। इस मौके पर जगदीश लाल शाह, दीप शाह, अतुल शाह, भुवन लाल शाह, मृदुल, बदरी भट्ट, राहुल, अंशुल, नैना भट्ट, राकेश, प्रमोद, सचिन और खुशी आदि मौजूद थे। वहीं, गोपेश्वर में आयोजित रामलीला में श्रीराम के वनवास के कारण क्रोधित भरत माता कैकेयी और मंथरा को भला बुरा कहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रावण ने छल से किया सीता का हरण
कर्णप्रयाग। मां चंडिका रामलीला कमेटी सिमली की ओर से आयोजित रामलीला मंचन के छठवे दिन सीता हरण का मंचन किया गया। लंकाधिपति राजा रावण की बहन सूपर्णखा पंचवटी में जाकर श्री राम और लक्ष्मण के सामने विवाह का प्रस्ताव रखती हैं। श्री राम की ओर से समझाने पर भी सूपर्णखा नहीं मानतीं तो लक्ष्मण सूपर्णखा के नाम और कान काट देते हैं। सूपर्णखा लंकाधिपति रावण के पास जाकर सारा वृत्तांत सुनाती हैं। रावण क्रोधित होकर राम से बदला लेने के लिए मारीच के पास जाकर उसे स्वर्ण मृग बनने के लिए कहता है। मारीच स्वर्ण मृग बनकर पंचवटी में जाता है तो सीता उस पर मोहित हो जाती हैं। वह श्री राम से मृग को पकड़ कर लाने की बात कहती हैं। राम और लक्ष्मण के वन में जाने के बाद रावण साधु के वेश में आता है और छल से सीता का हरण कर देता है। रामलीला मंचन में कलाकारों का अभिनय लोगों ने खूब सराहा। इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र सिंह नेगी, बासुदेव नेगी, भाजपा के जिला महामंत्री पंकज डिमरी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष महिपाल सिंह नेगी, नगर अध्यक्ष अनुज डिमरी, दमयंती रतूड़ी, रुचि डिमरी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज पुंडीर, जयदीप गैरोला और रविंद्र खंडूड़ी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें