फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विचारों को अनुसंधान का रूप दें छात्र : धीरेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। राजकीय इंटर कॉलेज दूधली में ब्लॉक स्तरीय विज्ञान महोत्सव शुरू हो गया है। महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी धीरेंद्र सिंह पंवार ने किया। विज्ञान महोत्सव के पहले दिन बाल वैज्ञानिकों ने विभिन्न मॉडलों के माध्यम से विज्ञान की सामाजिक और आर्थिक महत्व का प्रदर्शन किया। डोईवाला ब्लॉक स्तर के तमाम इंटरमीडिएट कालेजों की टीमों ने पंजीकरण कराया। कार्यक्रम का समापन मंगलवार को होगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विज्ञान आज की जरूरत बन गया है। वैज्ञानिक सोच के साथ ही विद्यार्थियों को अपने विचारों को अनुसंधान का रूप देना होगा। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के प्रतिनिधि बीएस नेगी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्र समुदाय की मौलिक प्रतिभा का विकास होता है। बाल वैज्ञानिकों ने जनसंचार, मिलावट, उपग्रह, पर्यावरण, मानवरहित रेलवे क्रासिंग, वन संरक्षण पर आधारित मॉडलों का प्रदर्शन किया। विज्ञान महोत्सव के संयोजक प्रधानाचार्य सुधांशु असवाल ने कहा कि मंगलवार को महोत्सव का विज्ञान ड्रामे के साथ समापन हो जाएगा।
इस दौरान ब्लॉक स्तर पर चयनित टीमें जिला स्तर पर प्रतिभाग करेगी। विज्ञान महोत्सव में शिक्षक अभिभावक संघ के अध्यक्ष रतन सिंह, उमा थापा, जेएस नेगी, सर्वेश्वर पांथरी, जेपी डोभाल, दिनेश कुमार डबराल, परमिंदर कैंतूरा, गोकुल सिंह गुसांई, पूरण प्रसाद यादव, सोहन सिंह रावत, मयंक भूषण शर्मा, महावीर प्रसाद सेमवाल, डॉ. भावना दीक्षित, पुष्पा असवाल, चारूलता, तरूण कुमार, सुशील वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें