फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छ छवि वालों को ही दिया जाएगा टिकट

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । नगर कांग्रेस पार्टी की ओर से आगामी नगर निगम चुनाव में प्रत्याशी चयन पर विचार विमर्श किया गया। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से स्वच्छ छवि के प्रत्याशी को टिकट दिए जाने का निर्णय लिया। रेलवे रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में नगर अध्यक्ष विनय सारस्वत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि टिकट वितरण में स्वच्छ छवि के साथ ही निष्ठावान कार्यकर्ताओं को वरीयता के आधार पर टिकट आवंटित किए जाएंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश की असंवेदनशील सरकार व प्रशासन की दंडात्मक कार्यवाही के चलते आम जनता कांग्रेस की ओर देख रही है। कांग्रेस पार्टी को जनमानस की लड़ाई प्रभावी तरीके से लड़नी पड़ेगी। आगामी निकाय चुनाव में किसी तरह की अनुशासनहीनता बर्दास्त नहीं होगी। निकाय चुनाव में सभी पार्षद प्रत्याशी अपने पोस्टर, बैनर और पंफ्लेट में अनिवार्य रूप से मेयर प्रत्याशी का चित्र लगाएंगे। मेयर व पार्षद पद पर प्रत्याशियों को मंगलवार तक कांग्रेस भवन में आवेदन दिए जाने के लिए एक दिन का समय बढ़ा दिया गया है।
इस अवसर पर नवनियुक्त अनुसूचित विभाग के प्रदेश संयोजक नंदकिशोर जाटव, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश जाटव व मास्टर दिनेशचंद का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बैठक में जयपाल जाटव, विमला रावत, अनिता वशिष्ठ, जयेंद्र रमोला, चंदन पंवार, मनीष शर्मा, मधु जोशी, सरोज देवराड़ी, शिवमोहन मिश्रा, मदनमोहन शर्मा, योगेश शर्मा, अरविंद जैन, सनत शास्त्री, सतीश शर्मा, प्रदीप जैन, मनोहर चावला, मदन नगपाल, राकेश नागपाल, सुधीर राय, दीपक जाटव, उमा देवी, सावित्री देवी, एकांत गोयल, सहदेव राठौर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें