देवप्रयाग। श्रवण कुमार दशरथांचल कावड़ रथ यात्रा 21 से 29 अक्तूबर तक आयोजित की जाएगी। यात्रा संयोजक पूर्व कबीना मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने बताया कि यात्रा क्षेत्र के विभिन्न गांवों से होती हुई चारधाम की ओर प्रस्थान करेगी।
सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में पूर्व मंत्री नैथानी ने बताया कि 12वें वर्ष की यात्रा 21 अक्तूबर को देवप्रयाग संगम से गंगाजल घड़ी के साथ शुरू की जाएगी। 22 को जानकीचट्टी से यमुनोत्री, 23 को उत्तरकाशी, भटवाड़ी होती हुई गंगोत्री पहुंचेगी। 24 को लंबगांव, चमियाला होते हुए सेंदुल में रात्रि विश्राम किया जाएगा, 25 को चिरबिटिया, मयाली, सिद्धसोड, वसुकेदार होते गुप्तकाशी, 26 को गौरीकुंड होते हुए केदारनाथ पहुंचेगी, 27 को उखीमठ, चोपता, गोपेश्वर चमोली, जोशीमठ होते हुए बद्रीनाथ धाम पहुंचेगी। 28 को यात्रा कर्णप्रयाग, रुद्रप्रयाग, श्रीनगर होते देवप्रयाग में विश्राम करेगी। 29 को कांडाधार, बमाणा होते दशरथ चोटी स्थित श्रवण शिला में गंगाजल अर्पण के साथ यात्रा का समापन किया जाएगा।