फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़ाकू विमानों के कॉकपिट में बैठेंगे छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि व शहर क्षेत्र के विद्यालयों में अध्ययनरत छात्रों को लड़ाकों विमानों के कॉकपिट में बैठने का मौका मिलेगा। साथ ही छात्र वायु सेना से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां भी लेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार को वायु सेना अधिकारियों की टीम गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में मोटिवेशनल कार्यक्रम आयोजित करने जा रही है। टीम लीडर विंग कमांडर संगीता कठैत ने कहा कि मोटिवेशनल कार्यक्रम के दौरान छात्रों को वायु सेना से संबंधित उपकरणों के बारे में बताया जाएगा। टीम अपने साथ एक वाल्वो बस लेकर आई है, जिसके भीतर वायु सेना के विभिन्न उपकरणों के साथ ही लड़ाकू विमानों का कॉकपिट भी बना है। छात्रों को इस कॉकपिट में बैठा कर लड़ाकू विमानों की कार्यप्रणाली के बारे में बताया जाएगा। विंग कमांडर संगीता ने बताया कि इस मोटिवेशसनल कार्यक्रम में शहर क्षेत्र के सभी विद्यालयों के छात्र प्रतिभाग कर सकते हैं। घुड़दौड़ी इंजीनियरिंग कालेज व पौड़ी के कान्वेंट स्कूल में मंगलवार को मोटिवेशनल कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। टीम में विंग कमांडर के गोयल, स्क्वाड्रन लीडर अनुपम वैद्य, फ्लाइट लें. आशीष राणा सहित 12 लोग शामिल हैं। बताया कि अभियान का शुरुआत 16 सितंबर को हुई थी। समापन 17 दिसंबर को दिल्ली में होगा। गढ़वाल विवि के सहायक जनसंपर्क अधिकारी आशुतोष बहुगुणा ने बताया कि कार्यक्रम बिड़ला परिसर के एसीएल हॉल में मंगलवार सुबह 10 बजे से शुरू होगा। ेना के इस अभियान के तहत 22 शहरों के 100 शिक्षण संस्थानों में मोटिवेशनल कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें