फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चारधाम यात्रा मार्ग पर रात नौ से सुबह सात बजे तक ही होगा हिल कटिंग कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम ने सड़क सुरक्षा समिति की बैठक ली। डीएम ने अधिकारियों को सड़क सुरक्षा के प्रभावी उपाय करने के निर्देश दिए। उन्होंने सड़कों पर चिह्नित ब्लैक स्पॉट और डेंजर मोड़ पर क्रैश बैरियर लगाने, संवेदनशील सड़क दुर्घटना स्थलों पर सुरक्षा इंतजाम करने और लोगों की परेशानियों को देखते हुए एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास) के अधिकारियों को चारधाम यात्रा मार्ग पर रात नौ बजे से सुबह सात बजे तक ही हिल कटिंग कार्य करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि एनएच की ओर से चारधाम यात्रा मार्ग पर नंदप्रयाग, सोनला, बिरही व क्षेत्रपाल में चौड़ीकरण कार्य किया जा रहा है। इससे रोज यात्री वाहनों को रोका जा रहा है। लिहाजा रात के समय हिल कटिंग की जाएगा। उन्होंने एसडीएम को सड़कों के किनारे और नगर में अवैध अतिक्रमण को तत्काल हटाने को कहा। वाहन दुर्घटनाएं रोकने के लिए समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में सीडीओ हंसादत्त पांडे, एडीएम एमएस बर्निया, संयुक्त मजिस्ट्रेट रोहित मीणा, एसडीएम योगेंद्र सिंह, एसडीएम परमानंद राम, एसडीएम जीआर बिनवाल, एआरटीओ एलविन रॉक्सी के साथ ही सभी विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें