फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुनर्मतगणना की तिथि गोपनीय रख रही चुनाव समिति

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि बिड़ला परिसर छात्र संघ चुनाव पुनर्मतगणना पर चुनाव समिति स्पष्ट जानकारी देने से बच रही है। बताया जा रहा है कि चुनाव समिति गोपनीय तरीके से पुनर्मतणना की तैयारी कर रही है। ग्रीवांस समिति के निर्देशानुसार मुख्य चुनाव अधिकारी को 16 अक्तूबर तक पुनर्मतगणना करवानी है।
विज्ञापन

गढ़वाल विवि बिड़ला परिसर छात्र संघ चुनाव में गड़बड़ी की शिकायत जय हो छात्र संगठन ने मुख्य चुनाव अधिकारी से की थी। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रो. एन सिंह की ओर से दी गई सूचना से अध्यक्ष व सहसचिव पद पर कुल मतदान से अधिक व अन्य पदों पर कुल मतदान से कम मतपत्र पाए जाने की पुष्टि हुई थी। जय हो छात्र संगठन की शिकायत पर ग्रीवंास सेल के अध्यक्ष डीएसडब्ल्यू प्रो. पीएस राणा ने बीते आठ अक्तूबर को मुख्य चुनाव अधिकारी को 16 अक्तूबर तक सभी पदों पर पुनर्मतगणना सुनिश्चित करने के आदेश जारी किए थे। मुख्य चुनाव अधिकारी का कहना है कि वह अभी विवि से बाहर हैं। विवि लौटने पर अन्य चुनाव समिति से चर्चा कर इस संबंध में निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें