फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवीय संरचना विभाग को सुपुर्द किया स्वामी सानंद का पार्थिव शरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

ऋषिकेश। स्वामी सानंद के पार्थिव शरीर को एम्स में शोध कार्य के लिए रख लिया गया है। संकल्प पत्र के बाद अब दत्तक पुत्र तरुण ने भी एम्स प्रशासन को इस बाबत शपथ-पत्र दे दिया है। लिहाजा, स्वामी सानंद का पार्थिव शरीर मानवीय संरचना विभाग के सुपुर्द कर दिया गया है।
स्वामी सानंद के परिजन शुक्रवार को एम्स पहुंचे। उनकी एम्स प्रशासन से काफी देर तक वार्ता हुई। इस बीच स्वामी के शुक्रवार को शरीर को एम्स के मानवीय संरचना विभाग को सौंपने की औपचारिक प्रक्रिया भी पूरी की गई। स्वामी सानंद के दत्तक पुत्र तरुण से इस प्रक्रिया के बाबद शपथ-पत्र लिया गया।
विज्ञापन

जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल ने बताया कि स्वामी सानंद ने पूर्व में एम्स को शरीर दान दिए जाने का संकल्प पत्र भरा था, जिसपर यह कार्रवाई की गई है। उनके परिजनों ने भी सहमति प्रदान की है। मानवीय संरचना विभाग ने शरीर को सही रखने संबंधी सभी प्रक्रिया को पूरा कर उसे सुरक्षित कर दिया है। उनके शरीर का इस्तेेमाल अब संस्थान में शोध कार्य के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन

एम्स में पुलिस का कड़ा पहरा
स्वामी सानंद के निधन के बाद से ही एम्स में हरिद्वार और देहरादून की पुलिस का कड़ा पहरा है। शुक्रवार से संस्थान में पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ा दी गई है। इस दौरान एसपी ग्रामीण भी एम्स पहुंचीं और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस बीच एसपी ग्रामीण ने निदेशक प्रोफेसर डॉ. रविकांत से भी बातचीत की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें