ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
डोईवाला। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं निकाय चुनावों के लिए कमर कस लें। भाजपा सरकार का अब तक का कार्यकाल बेहद निराशाजनक रहा है। कांग्रेस निकाय चुुनाव में मजबूती के साथ उतरेगी।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने शुक्रवार को हरिद्वार जाते समय कुछ देर रुककर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों से जनता अंसतुष्ट है। चुनावों के लिए कांग्रेस तैयार हो गई है। कार्यकर्ता एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में काम करें। कांग्रेस परवादून जिलाध्यक्ष गौरव सिंह चौधरी ने बताया कि डोईवाला में ग्राम स्तर तक संगठन को खड़ा किया जा रहा है। चुनाव से पहले सभी अनुषांगिक संगठनों में भी कार्यकर्ताओं को दायित्व दे दिए जाएंगे। युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव विक्रम सिंह नेगी और कांग्रेस नगर अध्यक्ष राजबीर सिंह खत्री ने जानकारी दी कि कार्यकर्ता जनता को राज्य सरकार की विफलताएं बता रहे हैं। बैठक में युकां प्रदेश सचिव विक्रम सिंह नेगी कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष मोहित नेगी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हाजी अमीर हसन, जौलीग्रांट ग्राम प्रधान सागर मनवाल, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष महेश रावत, अजय सिंह रावत, नवीन मिश्रा, मोहम्मद अकरम, मनोज नेगी, संचित पांडे, कमलेश भारती, सुनील बर्मन, जगदीश कौशल आदि मौजूद रहे।