फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगले साल चारधाम यात्रा में बाधक नहीं बनेगा ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। चारधाम यात्रा धीमी पड़ने से ऑल वेदर रोड परियोजना का कार्य फिर से जोर पकड़ने लगा है। बदरीनाथ हाईवे पर कर्णप्रयाग से चमोली (30 किमी) तक चौड़ीकरण कार्य शुरू हो गया है। एनएचआईडीसीएल (राष्ट्रीय राजमार्ग और बुनियादी ढांचा विकास) ने आगामी वर्ष की चारधाम यात्रा शुरू होने से पहले परियोजना के तहत हिल कटिंग कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा है। मजदूर दिन और रात में भी हाईवे चौड़ीकरण में लगे हुए हैं। अगले साल चारधाम यात्रा में ऑलवेदर रोड परियोजना कार्य बाधक नहीं बनेगा।
विज्ञापन

बदरीनाथ हाईवे कई जगहों पर बेहद संकरा है। अब ऑल वेदर रोड परियोजना के कार्य से हाईवे और भी तंग स्थिति में पहुंच गया है। इस वर्ष यात्राकाल में हिल कटिंग कार्य से तीर्थयात्रियों को भी घंटों जाम के झाम से परेशान होना पड़ा। हिल कटिंग कार्य से सबसे ज्यादा सोनला, भीमतला, गुलाबकोटी और नंदप्रयाग क्षेत्र में जाम लग रहा है। अब यात्रा धीमी होने से एनएचआईडीसीएल ने हिल कटिंग कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया है। एनएचआईडीसीएल के जनरल मैनेजर आरसी मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2019 के मई माह तक कर्णप्रयाग से चमोली के बीच हिल कटिंग कार्य पूरा करने का लक्ष्य है। सोनला से नंदप्रयाग के बीच हार्डरॉक होने से कटिंग में दिक्कतें आ रही हैं। कार्य के संचालन के लिए सभी जगहों पर आधुनिक मशीनें लगाई गई हैं। आगामी वर्ष चमोली से पीपलकोटी के बीच डामरीकरण कार्य भी पूर्ण कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें