फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डुंग्री पहुंची भाजपा की पद यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर भाजपा की पदयात्रा शुक्रवार को नारायणबगड़ ब्लाक के विभिन्न गांव होते हुए डुंग्री पहुंची। गांवों में भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से किए गए विकास योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान विधायक मुन्नी देवी शाह ने 13 लाख से बने राजकीय प्राथमिक विद्यालय सीरी का लोकार्पण भी किया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह थराली की विधायक मुन्नी देवी शाह के नेतृत्व में नारायणबगड़ से शुरू हुई भाजपा की पद यात्रा नारायणबगड़, कांडा-बमेला, सिमली, परखाल, असेड़, रैगांव, सीरी होते हुए डुंग्री गांव पहुंची। विधायक मुन्नी देवी शाह ने मुद्रा लोन, अटल पेंशन, आयुष्मान, सुकन्या सहित अन्य संचालित लोक कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व शक्ति बनने की ओर अग्रसर है। इस दौरान विधायक मुन्नी देवी शाह ने राजकीय प्राथमिक स्कूल सीरी का लोकार्पण भी किया। विधायक ने स्कूल में आयोजित समारोह में कहा कि सरकारी स्कूलों में बच्चों के बेहतर शिक्षा के लिए राज्य सरकार प्रयास कर रही है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह नेगी, मनवीर नेगी, कमलेश सती, सीरी की प्रधान विमला देवी, प्रधानाध्यापक कुंवर सिंह रावत, लक्ष्मी प्रसाद सती, उपखंड शिक्षा अधिकारी आरएस टोलिया और डुंग्री की प्रधान राजेश्वरी देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें