फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क पर खड़ी की गाड़ी, तो भरना होगा जुर्माना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
कर्णप्रयाग। सड़क, पुल और नो पार्किंग जोन में यदि गाड़ी खड़ी की तो अब जुर्माना भरना होगा। नगर पालिका, पुलिस और प्रशासन के साथ मिलकर अभियान चलाएगी और 100 से 300 रुपये तक जुर्माना लगेगा।
विज्ञापन

नगर पालिका के ईओ आरएस राणा ने बताया कि नगर में बेतरतीब वाहनों के खड़े होने से सफाई व्यवस्था में सुधार लाने के लिए दिक्कतें हो रही हैं। कई बार मौखिक रूप से कहने के बावजूद नगर की मुख्य सड़कों, संपर्क मार्गों, मोटर पुल सहित कई अन्य जगह वाहन खड़े किए जाने से सफाई व्यवस्था बिगड़ रही है। साथ ही जाम की स्थिति भी बन रही है। उन्होंने बताया कि वाहनों के लिए सिमली रोड पर बहुमंजिला पार्किंग, पेट्रोल पंप, नए बस अड्डे पर पार्किंग के अलावा कर्णमंदिर परिसर में वाहनों के लिए पार्किंग बनाई गई है। मुख्य बाजार में दुपहिया वाहनों की पार्किंग निर्माणाधीन है। ऐसे में वाहनों को पार्किंग में ही खड़ा किया जाना चाहिए। राणा ने बताया कि एसडीएम के निर्देश पर अब नो पार्किंग में खड़े बड़े वाहनों से 300 और छोटे वाहनों से 100 रुपये का अर्थदंड वसूला जाएगा। एसडीएम जीआर बिनवाल ने बताया कि बदरीनाथ हाईवे और नैनीताल हाईवे सहित सभी मुख्य सड़कों पर खड़े वाहनों से जाम की स्थिति बन रही है। इसके लिए नगर पालिका को पुलिस और प्रशासन की मदद से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें