फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीता स्वयंवर में श्रीराम सीता का हुआ मिलन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश । रामलीला कमेटी सुभाष बनखंडी के रंगमंच पर पुष्प वाटिका, सीता स्वयंवर, रावण बाणासुर संवाद, लक्ष्मण परशुराम संवाद की लीला का मंचन किया गया। रामलीला के चौथे दिन स्वयंवर से पूर्व राम और सीता का मिलन होता है। सीता राम को देखकर आकर्षित होती हैं और वनदेवी से श्रीराम को अपने पति के रूप में मांगती हैं। सीता स्वयंवर में राजा जनक ने सीता से विवाह की शर्त रखी है, भगवान शिव के धनुष पर प्रत्यंचा चढ़ानेे वाले राजा के साथ सीता का विवाह होगा।
विज्ञापन

गुरु विश्वामित्र से आज्ञा पाकर श्रीराम धनुष को उठा लेते हैं और प्रत्यंचा चढ़ाते हुए धनुष टूट जाता है। राजा जनक सीता का विवाह श्री राम के साथ कर देते हैं। लक्ष्मण परशुराम संवाद में परशुराम हाथ जोड़ लेते हैं वह जान जाते हैं कि श्रीराम मानव नहीं है वह स्वयं विष्णु के अवतार के रूप में धरती पर जन्म लिया है, जो असुरों का संहार करेंगे। इस अवसर पर अध्यक्ष विनोद पाल, महामंत्री हरीश तिवाड़ी, इंद्र कुमार गोदवानी, सतीश पाल, निर्देशक मनमीत कुमार, रोहताश पाल, हुकुमचंद्र, सुरेंद्र कुमार, दीपक जोशी, बाली पाल, मनोज गर्ग, प्रशांत पाल, ललित कुमार, अशोक मौर्य, संजय शर्मा, अनिल धीमान, राजू कुशवाहा, राजेश धीमान, राजेश साहनी, अमर आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें