फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र पर मंदिरों में हुए धार्मिक अनुष्ठान

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

डोईवाला। शारदीय नवरात्र के पहले दिन घरों और मंदिरों में श्रद्धालुओं ने कलश स्थापित किए। श्रद्धालुओं ने घरों में पवित्र स्थान पर माता को विराजमान कर चावल, पुुष्प, इत्र आदि से विधिपूर्वक पूजा की। मंदिरों में विशेष आयोजन हुए। इसके अलावा विभिन्न धार्मिक स्थलों पर आयोजित अनुष्ठानों में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
विज्ञापन

नवरात्र के पहले मुख्य रूप से माता मणिमाई मंदिर देहरादून हाईवे, श्री बाला सुंदरी मंदिर थानो, माता नलोंवाला देवी खैरी, श्री भद्रकाली माता मंदिर नकरौंदा गूलरघाटी, माता वैष्णो देवी मंदिर जौलीग्रांट के अलावा नगर के शक्ति भवन मंदिर, अग्रवाल धर्मशाला स्थित मंदिर, शिवमंदिर प्रेमनगर बाजार आदि कई मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। माता वैष्णो देवी मंदिर कोठारी मौहल्ला में भजन कार्यक्रम का आयोजित किए गए। इस दौरान मंदिर समिति अध्यक्ष सरिता जोशी, नन्द किशोर कुकरेती, सतेश्वरी देवी, धीरज सिंह, पूनम रावत, आरुषि, आयुष, सुनीता राणा, रजनी राणा, पुष्पा, सुलोचना, तनु कैंतुरा, सोनी रावत आदि मौजूद रहीं। श्री गणेश सेवा समिति राजीवनगर की ओर से नगर में माता की शोभायात्रा का आयोजन कर माता की प्रतिमा की स्थापना की गई। कार्यक्रम में भारत भूषण पेले, संगीता कौशल, अनीता, पायल, कोमल, प्रेमलता, आभा देवी, पुष्पा, गुड्डी देवी, रेखा, दीपा, चंद्रप्रकाश और कमलेश मौजूद रहे। अग्रवाल धर्मशाला स्थित मंदिर के पुजारी पंडित रमेश डंडरियाल ने बताया कि पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें