फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण विरोधी अभियान: शहर में सोमवार से चलेगा बुल्डोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

तीर्थनगरी ऋषिकेश की विभिन्न सड़कों और सरकारी भूमि से प्रशासन सोमवार से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करेगा। अभियान की शुरुआत तिलक रोड से की होगी। इसके लिए एसडीएम ने संबंधित विभाग को जेसीबी व अन्य जरूरी सामान साथ रखने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा सीओ को भी पर्याप्त पुलिस फोर्स उपलब्ध कराने के लिए कहा है।
यह दिशा निर्देश एसडीएम हर गिरि ने मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में बैठक के दौरान अधिकारियों को दिए। उन्होंने अधिकारियों से नोटिस और आपत्तियों के निस्तारण से संबंधित फीडबैक लिया। एसडीएम ने बताया कि शहर में अतिक्रमण हटाने की शुरुआत तिलक रोड से की जाएगी। इससे पूर्व लोगों को खुद ही अतिक्रमण हटाने की अंतिम चेतावनी जारी की जाएगी। बदरीनाथ नेशनल हाईवे, रेलवे रोड और दूनमार्ग की आपत्तियों का निस्तारण किया जा रहा है। लिहाजा, इन सड़कों पर कार्रवाई बाद में की जाएगी। बैठक में एनएच डोईवाला के अधिशासी अभियंता ओपी सिंह, एचआरडीए के अधिशासी अभियंता सुनील पराशर, तहसीलदार दयाराम, सीओ वीरेंद्र सिंह रावत, पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता आरसी कैलखुरा, नगर निगम कर अधीक्षक निशात अंसारी, अविनाश भारद्वाज, यूके गोयल, वीएस रावत, आरके बहुगुणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

मोहलत की मांग दरकिनार
शहर में व्यापारियों की अतिक्रमण पर कार्रवाई को दीपावली तक टालने की मांग को प्रशासन ने दरकिनार कर दिया है। इस बाबत नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल डीएम तक को पत्र सौंपकर गुहार लगा चुका है, लेकिन प्रशासन ने मांग मानने को तैयार नहीं है। एसडीएम ने बताया कि कार्रवाई हाईकोर्ट की निगरानी में हो रही है। लिहाजा, इसमें किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरती जा सकती है।
विज्ञापन

व्यावसायिक भवनों का नंबर भी जल्द
नगर क्षेत्र में आवासीय इलाकों में संचालित व्यावसायिक भवनों की सीलिंग का नंबर भी जल्द ही आने वाला है। प्रशासन ने शुरुआती चरण में सड़कों से अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया है। इसके बाद सरकारी भूमि से अवैध कब्जे हटाए जाएंगे। अंत में सार्वजनिक स्थानों पर बने 13 मंदिर व व्यावसायिक भवनों की सीलिंग की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें