फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स में भी अनशन पर स्वामी सानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
विज्ञापन

ऋषिकेश। मोक्षदायिनी गंगा की अविरलता और संरक्षा के लिए विशेष कानून की मांग के समर्थन में करीब तीन माह से अनशनरत प्रो. जीडी अग्रवाल उर्फ स्वामी सानंद ने बुधवार को जल त्याग कर दिया। उनके इस कदम से हरिद्वार प्रशासन के हाथपांव फूल गए और एहतियातन उन्हें एम्स में भर्ती करा दिया है।
एम्स में उनके स्वास्थ्य की जांच की जा रही है, लेकिन स्वामी सानंद ने अन्न और जल लेने से साफ इनकार कर दिया है। स्वामी सानंद संस्थान की इमरजेंसी में भी अनशन पर डटे हुए हैं। इसके पहले हरिद्वार प्रशासन के अधिकारी पुलिसकर्मियों के साथ बुधवार दोपहर करीब दो बजे स्वामी सानंद को लेकर एम्स लेकर पहुंचे थे। इस दौरान स्वामी सानंद ने मीडियाकर्मियों से बातचीत नहीं की। एम्स के जनसंपर्क अधिकारी हरीश थपलियाल ने बताया कि स्वामी सानंद की स्वास्थ्य की जांच और निगरानी के लिए चिकित्सकों की टीम तैनात की गई है। उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है। उन्होंने अन्न व पानी लेने से मना कर दिया है। उनके शरीर में पानी की काफी कमी है। आग्रह के बाद भी वह पानी लेने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें, स्वामी सानंद हरिद्वार के जगजीतपुर स्थित मातृ सदन आश्रम में बीते 22 जून से अनशन पर हैं। उन्होंने अब जल भी त्याग दिया है। वह गंगा की अविरलता और गंगा के संरक्षण के लिए विशेष कानून बनाने की मांग केंद्र सरकार से कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें