ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
श्यामपुर। निर्मल दीपमाला पब्लिक स्कूल का 22वां वार्षिकोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस मौके पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एम्स के निदेशक डॉ. रविकांत, विशिष्ट अतिथि एआरटीओ ऋषिकेष डॉ. अनिता चमोला ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
इस अवसर पर डॉ. रविकांत ने कहा कि शिक्षा ही संस्कृति का संरक्षण करती है। उन्होंने कहा कि संस्कारपूर्ण शिक्षा ही बच्चों को अच्छा इंसान बनाती है। इसके बाद बच्चों ने सरस्वती वंदना, नन्हे-मुन्नों ने रंगबिरंगे परिधानों से जल संसार की सुंदर प्रस्तुति दी। इसके अलावा बच्चों ने भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं, समूहगान, लघु नाटिका दोषी कौन, रवींद्रनाथ टैगोर पर आधारित कार्यक्रम पेश किए। इसके अलावा मेधावी बच्चों में प्रियांशी नेगी, सुरभि सिंघल, यामेश पंत, ऋचा सिंह, अभिषेक गुप्ता, बिपाशा त्यागी, गौरांगी चावला, हितेश अरोड़ा, ऋचा ंसिंह, प्रियांशु राणा, मधुर रयाल, स्वधा गुप्ता, प्राची मंडल, साक्षी यादव व ऋषिकेश टॉपर स्वधा गुप्ता को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में विद्यालय का नाम रोशन करने वाले नमन रावल, निवेदित जैन, अभिषेक गुप्ता और शिक्षिका रंजना शर्मा, मीनाक्षी श्रीधर, नीरजा त्रिवेदी, प्रियंका डबराल आदि को विशिष्ट उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। विद्यालय संस्थापक महंत रामसिंह ने अतिथियों को सम्मान का प्रतीक सरोपा भेंट किया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या ललिता कृष्णा स्वामी, व्यवस्थापक संत जोत सिंह, गुरु अर्जुन बख्शियानी, विक्रमजीत, अनिल किंगर, चरणजीत सिंह, निर्मल ज्ञानदीप रणबीर सिंह नेगी, अमृतपाल डंग आदि मौजूद रहे।