फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व काबीना मंत्री नैथानी ने दिया छात्रों के आंदोलन को समर्थन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
देवप्रयाग। राजकीय महाविद्यालय देवप्रयाग की छह सूत्री मांगों के लिए छात्रनेता अरविंद जियाल का अनशन बुधवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। इस मौके पर देवप्रयाग पहुंचे पूर्व कबीना मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने छात्रों के आंदोलन को समर्थन देते हुए मांगो को जायज बताया। कहा कि छात्रों की मांगों को पार्टी फोरम में भी प्रमुखता से उठाया जायेगा।
विज्ञापन

अनशन स्थल पर पहुंचे मंत्री मंत्री प्रसाद नैथानी ने उच्च शिक्षा राज्यमंत्री को दूरभाष पर छात्रों की समस्याओं से अवगत करवाने का प्रयास किया, लेकिन मंत्री के आवश्यक बैठक में होने से उनसे मुद्दों पर बात नहीं हो पाई। मंत्री ने कहा कि सरकार को इस मामले में गंभीरता दिखानी चाहिए। छात्रों को आश्वासन दिया कि जल्द ही इस संबंध में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री से वार्ता की जाएगी। नैथानी ने महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुधा भारद्वाज से भी समस्याओं की जानकारी ली, जिसमें प्राचार्य ने बताया कि कक्षा कक्षों और परिसर में स्थित एनएचपीसी के कार्यालय से समस्याएं पैदा हो रहीं है। नैथानी ने महाविद्यालय के संस्थापक स्व. आचार्य चक्रधर जोशी के नाम से महाविद्यालय के नामकरण की भी बात कही। इस मौके पर छात्रसंघ अध्यक्ष बलवंत सिंह, संजय भट्ट, राधा रावत, कृष्ण राणा, नीरज पंचपुरी, रश्मि, अरविंद कुमार, प्रीति आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें