फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ता के लिए जा रहे छात्र संघ पदाधिकरियों को रोके जाने पर छात्रों जताया आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। वार्ता के लिए आ रहे छात्रों को कुलपति के सुरक्षाकर्मियों ने गेट पर ही रोक दिया, जिससे भड़के छात्रों ने प्रशासनिक भवन के मैदान में आयोजित अंतर महाविद्यालयी वॉलीबाल प्रतियोगिता को रुकवाने के साथ ही कुलपति सचिवालय के मुख्य गेट पर ताला लगा दिया और फिर प्रशासनिक भवन का मुख्य गेट भी बंद कर दिया। करीब दो घंटे बाद मुख्य नियंता की पहल पर छात्रों की कुलपति से वार्ता हो पाई, जिसके बाद छात्र शांत हुए।
विज्ञापन

विभिन्न समस्याओं के संबंध में छात्रसंघ पदाधिकारी मंगलवार को कुलपति से मिलने पहुंचे, लेकिन तभी कुलपति सचिवालय के गेट पर सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक दिया। छात्र कुलपति से वार्ता की मांग पर अड़े रहे, लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें अंदर प्रवेश नहीं करने दिया। इससे गुस्साए छात्र मुख्य गेट पर ही धरने पर बैठ गए और विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। कुछ देर धरने पर बैठने के बाद छात्रों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थिति प्रशासनिक भवन के मुख्य गेट को भी बंद कर दिया। काफी देर तक भी जब कुलपति ने छात्रों को वार्ता के लिए नहीं बुलाया तो आक्रोशित छात्रसंघ पदाधिकारियों ने प्रशासनिक भवन के मैदान में आयोजित हो रही गढ़वाल विवि की अंतर महाविद्यालयी वॉलीबॉल (महिला) प्रतियोगिता को भी रुकवा दिया। छात्र संघ अध्यक्ष संदीप राणा व सचिव रामप्रकाश रैम्स ने कहा कि विवि प्रशासन छात्रों से वार्ता न कर अपनी खामियों व अव्यवस्थाओं पर पर्दा डालने का प्रयास कर रहा है। कहना था कि वह सेशनल परीक्षाएं समय पर आयोजित कराए जाने, सेमेस्टर परीक्षाओं का परिणाम घोषित किए जाने सहित कई अन्य समस्याओं पर कुलपति से वार्ता करने आए थे। करीब दो घंटे बाद मुख्य नियंता प्रो. अरुण बहुुगुणा की पहल पर छात्रों की कुलपति से वार्ता हो पाई। इसके बाद छात्रों ने कुलपति के समक्ष डीएसडब्ल्यू बोर्ड से विभिन्न कार्यक्रमों की सूचना न मिलने, परीक्षा परिणाम समय घोषित करने और अन्य कई समस्याओं पर चर्चा की। कुलपति ने इन सभी बिंदुओं पर छात्रों को सकारात्मक आश्वासन दिया। वार्ता करने वालों में उपाध्यक्ष अंकित उछोली, छात्रा प्रतिनिधि मीरा रावत, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष प्रदीप पंवार, मंजीत रावत, शिवानी पांडे, अतुल सती, आयुष मिंया, देवकांत देवराड़ी आदि शामिल थे।

कुलसचिव पर लगाया मुख्यालय से बाहर रहने का आरोप
श्रीनगर। बिड़ला परिसर छात्र संघ अध्यक्ष संदीप राणा सहित अन्य छात्रों कुलसचिव पर अधिकतर समय मुख्यालय से बाहर रहने का आरोप लगाया। कहा कि कुलसचिव छात्र हितों व विवि के कार्यों के प्रति गंभीर नहीं हैं, जिसका खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है। छात्रों ने कुलसचिव की कार्यप्रणाली पर भी आक्रोश जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें