फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआईटी के छात्रों का आंदोलन जारी, कहा बिना शिफ्टिंग के नहीं मानेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। एनआईटी उत्तराखंड के स्थायी कैंपस निर्माण, कार दुर्घटना में घायल छात्रा की आर्थिक मदद और सुविधाजनक कैंपस में शिफ्टिंग की मांग के लिए आंदोलनरत छात्र-छात्राओं का धरना प्रदर्शन मंगलवार को भी जारी रहा। कहा कि मांग पूरी नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं एनआईटी प्रशासन छात्रों को मनाने में जुटा है। कहना है कि छात्रों के आंदोलन के संबंध में उत्तराखंड शासन व एमएचआरडी को सूचित कर दिया गया है। छात्रों को भी समझाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन

तीन अक्तूबर को लैब जाते समय एक बेकाबू कार ने एनआईटी की दो छात्राओं नुपूर मुंडा व नीलम मीणा को टक्कर मार दी थी। नीलम का एम्स ऋषिकेश में उपचार चल रहा है। इस घटना से आक्रोशित एनआईटी के छात्र-छात्राएं चार अक्तूबर से कक्षाओं का बहिष्कार कर रहे है। मंगलवार को आंदोलन के पांचवें दिन छात्रों ने कहा कि जब तक उन्हें सुरक्षित अस्थायी कैंपस में शिफ्ट नहीं किया जाता, तब तक कक्षाओं का बहिष्कार जारी रहेगा। वहीं संस्थान के कुलसचिव कर्नल सुखपाल ने कहा कि छात्रों के आंदोलन के संबंध में उत्तराखंड शासन व एमएचआरडी को सूचित कर दिया गया है। छात्रों ने परीक्षा बहिष्कार की सूचना दी है, जिसके लिए छात्रों को समझाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें