फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संविदाकर्मियों को नहीं मिला पांच माह से वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। एसपीएस राजकीय चिकित्सालय में तैनात संविदाकर्मियों को पांच माह से मासिक वेतन नहीं मिला है, जिसके चलते उनके सामने परिवार के भरण पोषण का संकट पैदा हो गया है। कर्मचारी इस बाबत सीएमएस से कई बार गुहार लगा चुके हैं, मगर अभी तक उन्हें वेतन का भुगतान नहीं किया जा सका है। सरकारी अस्पताल में चालक से लेकर कक्ष सेवक समेत विभिन्न पदों पर 11 संविदाकर्मी तैनात हैं। अस्पताल प्रशासन ने पिछले जून माह से इन कर्मियों को वेतन का भुगतान नहीं किया है। कर्मचारी सीएमएस के समक्ष कई बार वेतन के भुगतान की मांग को लेकर गुहार लगा चुके हैं।
विज्ञापन

संविदा कर्मी मुकेश सिंह ने बताया कि उन पर पूरे घर का जिम्मा है। बच्चों की पढ़ाई से लेकर घर की अन्य जरूरतों का वहन करना मुश्किल हो रहा है। बताया कि अस्पताल में संविदा पर दीपा, सोबन, गोवर्धन, मनोज, राजकुमार, कौशल्या, विनीता और धर्मपाल आदि तैनात हैं। सीएमएस डॉ. एनएस तोमर ने बताया कि स्वास्थ्य निदेशालय से फिलहाल बजट नहीं मिल पाया है। धनराशि मिलने के बाद कर्मचारियों को वेतन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए निदेशालय को अस्पताल प्रशासन की ओर से लगातार पत्र भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें