फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान शिव ने तोड़ा रावण का घमंड

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। श्री रामलीला कमेटी सुभाष बनखंडी की ओर से श्रीरामचरित मानस की 60वीं पुनरावृत्ति के अवसर पर मुख्य अतिथि हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने रामलीला का शुभारंभ किया। इस अवसर पर रामलीला प्रांगण में सांसद निधि से निर्मित टीन शेड का अनावरण भी किया। रामलीला के शुभारंभ अवसर पर गणेश वंदना, रावण वेेदवती संवाद और कैलाश पर्वत की लीला का मंचन किया गया। कैलाश लीला में भगवान शिव ने रावण का घमंड तोड़ाने की लीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान डॉ. निशंक ने कहा कि सभी को श्रीराम के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि रामलीला एक ऐसा माध्यम है जो लोगों को धर्मशास्त्र का बोध कराता है। इसके संरक्षण के लिए भी हम सभी को आगे आकर प्रयास करने होंगे। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि हिंदू जागरण मंच के प्रदेश संगठन मंत्री भगवान कार्की, सरोज डिमरी, स्नेहलता शर्मा, अनीता मंमगाई, लक्ष्मी सजवाण आदि उपस्थित थे। इसके अलावा रामलीला कमेटी के अध्यक्ष विनोद पाल, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ज्योति सजवाण, संजय शास्त्री, चेतन शर्मा, दिनेश सती, संजीव, सतीश पाल, राजीव गुप्ता, मनमीत कुमार, रोहताश पाल, हुकुमचन्द्र, सुरेन्द्र कुमार, मनोज गर्ग, प्रशांत पाल, ललित कुमार, विवेक गोस्वामी, पकंज शर्मा, राकेश पारछा, पवन गोयल, हरिशंकर प्रजापति, प्रदीप दुबे, सुरेन्द्र कैंतुरा, रीना शर्मा, कविता शाह, मोनिका गर्ग, अशोक मौर्य, योगेश कालड़ा, संजय शर्मा, अनिल धीमान, राजू कुशवाहा, राजेश धीमान, राजेश साहनी, अमर, विवेक तिवाड़ी, कपिल शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें