फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिजर्वेशन सेंटर दोबारा बहाल करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला। हरिद्वार लोकसभा सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा कि डोईवाला रेलवे स्टेशन का रिजर्वेशन सेंटर बहाल करने समेत अन्य ट्रेनों का हॉल्ट बनाया जाएगा। इसके लिए रेल अधिकारियों को निर्देशित भी किया। सोमवार दोपहर में हरिद्वार लोक सभा सांसद और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर संगठन को मजबूत बनाने से लेकर भाजपा सरकार की उल्लेखनीय उपलब्धियों को जनमानस तक पहुंचाने को लेकर विचार विमर्श किया।
विज्ञापन

पूर्व नगर अध्यक्ष सुशील जायसवाल ने सांसद का ध्यान लंबे समय से बंद पड़े डोईवाला रेलवे स्टेशन के रिजर्वेशन काउंटर की ओर दिलाया। सांसद ने विभाग के डीआरएम मुरादाबाद को तत्काल व्यवस्था शुरू कराने के लिए निर्देशित किया। निशंक ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों से महिलाओं, युवाओं, कर्मचारियों, छात्रों और आम लोगों के उन्नयन हुआ है। जनता मोदी सरकार से पूरी तरह से संतुष्ट है और आने वाले लोक सभा चुनावों में दोबारा मोदी सरकार जीत हासिल करेगी।
बैठक में भाजपा विधानसभा प्रभारी नरेंद्र नेगी, निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष कोमल कन्नौजिया, सांसद प्रतिनिधि पुरुषोत्तम डोभाल, मीडिया प्रतिनिधि रविंद्र बैलवाल, राजन गोयल, प्रकाश कोठारी, विजय शर्मा, राजेंद्र तडियाल, विनय कंडवाल, पंकज कुमार, सिमरन रावत, विशाल शर्मा, तरुण चोपड़ा, राकेश नौटियाल, सतेंद्र चौधरी, सोनू गोयल, बीएस राणा, विनोद पाल, देवीप्रसाद डबराल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें