फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अनशन कारी अस्पताल में भर्ती, गिरीश बहुगुणा ने संभाली कमान

विज्ञापन
विज्ञापन
कीर्तिनगर। रोजगार पैकेज सहित 17 सूत्री मांगों के लिए श्रीनगर जल विद्युत परियोजना कंपनी के खिलाफ अनशन पर बैठी बुजुर्ग महिला लाजवंती देवी की तबियत अचानक बिगड़ गई। स्थानीय प्रशासन ने उसे सीएसची कीर्तिनगर में भर्ती करवाया दिया है, जिसके बाद बुजुर्ग महिला के स्थान पर गिरीश बहुगुणा फिर से अनशन पर बैठ गए है।
विज्ञापन

रविवार को पांचवें दिन रामलीला मैदान में अनशन पर बैठी बुजुर्ग महिला लाजवंती देवी की तबियत अचानक खराब हो गई। इस दौरान अनशन स्थल पर पहुंचे तहसीलदार हरिहर उनियाल ने महिला को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। जबकि उनके स्थान पर प्रभावित क्षेत्र के गिरीश बहुगुणा फिर से अनशन पर बैठ गए है। सीएचसी के डा. विनय शर्मा ने बताया कि अनशनकारी महिला को उचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस मौके पर प्रभावितों ने मांगे पूरी न होने तक अनशन जारी रखने की चेतावनी दी है। अनशन स्थल पर सरस्वती देवी, बीना देवी, कमला देवी, गीता देवी, सीमा पुंडीर, देवेश्री, सुनिता पांडे, सोहन लाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें