गोपेश्वर। तीन दिवसीय 18वीं जनपदस्तरीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को आयोजित बालक-बालिका वर्ग की 3000 मीटर दौड़ में दिवाकर-मीनाक्षी ने प्रथम, विजय-गार्गी ने द्वितीय और अजय शाह-अर्चना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 वर्ग की लंबी कूद में सौरभ सती-लक्ष्मी ने प्रथम, अक्षय-शिवानी ने द्वितीय व महेंद्र-जमुना ने तृृतीय स्थान पाया। गोला फेंक में अरूण देवराड़ी-अंजली बिष्ट ने प्रथम, अनिल सिंह-रीना ने द्वितीय व राजा-रूपा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार अंडर 14 बालक-बालिका लंबी कूद में देवेश सती-अनुष्का ने प्रथम, आदित्य किशोर-रोशनी ने द्वितीय व कुलदीप-नीमा ने तृतीय स्थान पर रहे। गोला फेंक में अमन रावत-अर्पिता, राहुल-दीक्षा व पंकज-प्रतिभा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 बालक-बालिका वर्ग की त्रिकूद प्रतियोगिता में मानवेंद्र-संजना ने प्रथम, कमलेश-रोशनी ने द्वितीय व विपिन-गीता ने तृतीय स्थान पाया। भाला फेंक बालक वर्ग में अजय प्रथम, किशन द्वितीय व नितेश तृतीय रहे। 400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में राहुल प्रथम, सूरज द्वितीय व अभय तृतीय रहे। इस मौके पर प्रतियोगिता के संयोजक जीआईसी गोपेश्वर के प्रधानाचार्य डीएस कंडेरी, केएस रावत, प्रदीप भंडारी, भगत कंडवाल, पृथ्वी रावत, कमल किशोर डिमरी मौजूद थे।