फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी चिदानंद से मिले राज्यसभा सांसद बाजवा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। राज्यसभा सांसद प्रताप सिंह बाजवा ने शनिवार को परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि से भेंट वार्ता की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, नालों की स्वच्छता, पौधरोपण, पराली जलाने से होने वाले प्रदूषण की रोकथाम आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की। वहीं लुधियाना में बुद्धा नाला को स्वच्छ करने को लेकर भी स्वामी चिदानंद से विचार विमर्श किया।
विज्ञापन

स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि ने कहा कि आयु के लिए नितांत वायु की आवश्यकता होती है। इसलिए हर व्यक्ति को अपने जीवन काल में कम से कम 24 पौधों का रोपण अवश्य करना चाहिए। उन्होंने आगामी श्री गुरुनानक देव जी की 550वीं जन्म जयंती पर पंजाब के सभी गांवों में ग्रामीणों के सहयोग से 550 पौधों के रोपण का संकल्प कराया। इस मौके पर स्वामी चिदानंद मुनि ने उन्हें शिवतत्व प्रतीक रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया। इसके साथ ही सभी ने परमार्थ आश्रम गंगा तट पर गंगा आरती में प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें