कर्णप्रयाग/देवाल। वन्य प्राणी सुरक्षा सप्ताह के तहत कर्णप्रयाग और देवाल में वन विभाग और स्कूली बच्चों ने जन-जागरूकता रैली निकालकर की। कर्णप्रयाग में वन कर्मियों और लिटिल फ्लावर स्कूल के छात्र-छात्राओं ने तहसील परिसर से अपर बाजार तक जन-जागरूकता रैली निकाली और लोगों से पर्यावरण को संरक्षित करने का आह्वान किया। इस मौके पर वन दरोगा मायाराम, प्रकाश नेगी, सतीश चंद्र शैली, विजेंद्र कठैत, आलम सिंह, आनंदमणी आदि मौजूद थे।
हिमालयन पब्लिक स्कूल देवाल में आयोजित गोष्ठी आयोजित में विद्यालय के प्रबंधक सुरेश चंद्र कुनियाल ने छात्रों और अभिभावकों से वनों की सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। वन दरोगा टीएस बिष्ट ने कहा कि ग्रामीणों और वन विभाग के आपसी समन्वय से ही वन्य प्राणियों और पर्यावरण को संरक्षित रखा जा सकता है। इस मौके पर प्रधानाचार्य दीपा कुनियाल, गबर सिंह, बलवंत सिंह खत्री, त्रिलोक सिंह बिष्ट, भुवन मिश्रा और कलावती परिहार आदि ने विचार व्यक्त किए।