फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगकर्मी पुरोहित के सम्मान में हुआ कवि सम्मेलन

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। बिगुल संस्था की ओर से संस्कृति कर्मी, रंगकर्मी और हाल में गढ़वाल विवि के अंग्रेजी विभाग से सेवानिवृत्त प्रो. डीआर पुरोहित के सम्मान में जीजीआईसी में कवि सम्मलेन का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार देर शाम आयोजित कवि सम्मेलन की अध्यक्षता जयकृष्ण पैन्यूली और संचालन संदीप रावत ने किया। कवयित्री शिवांगी खंडूड़ी ने काव्य पाठ किया। दिनेश फोंदड़ी ने वो सावन की रिमझिम वो बारिश का पानी, वो तारों की टिमटिम, डा. अशोक बडोनी ने बंदूकें उगल रहीं हैं आग आज धरती के स्वर्ग पर, आरती पुंडीर ने जिंदगी जब तक तूफानों से दो चार नहीं होती, जीवन नय्या साहिलों के पार नहीं होती, साइनी उनियाल ने नन्हा बालक मां से बोला पापा कब आएंगे, संदीप रावत ने कागज सी मी सर्र रूझी ग्यूं तेरी छाली माया मा और जयकृष्ण पैन्यूली ने मछलियों का अब रेत पर तैरने का वक्त आ गया कविता सुनाई। दिलवर रावत, ओमप्रकाश सैलानी व शिशुपाल चौधरी ने भी काव्य पाठ किया। इस मौके पर हेमा खंडूड़ी, सुमन देवली, सुबोधिनी खंडूड़ी, संस्था के संरक्षक डा. एमएन गैरोला, त्रिलोक दर्शन थपलियाल, शैलेंद्र तिवाड़ी, देवेंद्र उनियाल, शरद लिंगवाल, परशुराम भट्ट और जगदीश रावत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें