फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेत गई महिला को भालूओं ने हमला कर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
घाट। स्यांरी-बंगाली गांव में खेतों में सूखी लकड़ी लेने गई एक महिला पर दो भालू ने हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। अन्य ग्रामीणों ने भालूओं पर पथराव किया तब वह महिला को छोड़कर भागे। गांव में सड़क न होने के कारण ग्रामीण महिला को कुर्सी पर बांधकर पैदल ही सड़क तक लाए और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

स्यांरी-बंगाली गांव के रणजीत सिंह की पत्नी पुष्पा देवी (40) शनिवार को सुबह छह बजे सूखी लकड़ी लेने घर के समीप ही खेतों में गई थी कि वहां घात लगाकर बैठे दो भालूओं ने पुष्पा पर हमला कर दिया। पुष्पा के चिल्लाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और भालुओं पर पथराव कर महिला को छुड़वाया। इसके बाद भालू जंगल की ओर भाग गए। गांव तक सड़क सुविधा न होने के कारण ग्रामीणों ने कंधे पर कुर्सी के सहारे तीन किलोमीटर तक पैदल चलकर महिला को सड़क तक पहुंचाया। यहां से निजी वाहन से उसे सीएचसी घाट लाया गया। चिकित्साधिकारी डा. मुकेश पाल ने बताया कि घायल महिला की चोट और घाव अधिक होने के कारण उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। इन दिनों खेतों में आलू की फसल होने के कारण भालू आबादी क्षेत्र में पहुंच रहे हैं।

इंसेट
एक घंटे तक सड़क पर ही तड़पती रही महिला
ग्रामीणों ने महिला को कंधे पर कुर्सी के सहारे करीब तीन किलोमीटर की पैदल दूरी तय कर सड़क तक पहुंचाया। यहां से महिला को अस्पताल ले जाने के लिए 108 सेवा को फोन किया लेकिन वाहन उपलब्ध नहीं हो पाया। करीब एक घंटे तक महिला सड़क पर ही तड़पती रही। टैक्सी-मैक्सी की हड़ताल के कारण भी सड़क पर वाहन नहीं मिले। बाद में निजी वाहन से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें