फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथी दांत तस्करी मामले में वन दारोगा व दो वनकर्मी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
हाथी दांत तस्करी मामले में वन दारोगा व दो वनकर्मी निलंबित
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
ऋषिकेश/देहरादून। थानो वन रेंज में मृत हाथी के दांत गायब होने के प्रकरण में वन दारोगा समेत तीन वनकर्मियों पर गाज गिरी है। वन संरक्षक और डीएफओ ने लापरवाही के आरोप में तीनों वनकर्मियों को निलंबित कर दिया है। मामले में शुरू से ही वनकर्मियों की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे थे।
गौरतलब है कि बीते 16 सितंबर को थानो रेंज के जौली सेक्शन में एक हाथी का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। मौके पर पहुंची वनकर्मियों को हाथी के दांत भी गायब मिले थे। मामले में वनकर्मियों की टीम ने दो लोगों को गिरफ्तार कर उनसे चोरी किए हाथी के दांत बरामद किए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसमें वनकर्मियों की भूमिका को जानने के लिए विभाग ने जांच कराई। जिसमें थानो रेंज के वन दारोगा ऋषिराम पैन्यूली ड्यूटी से घटना के दिन अनुपस्थित मिले। वन आरक्षी कृतम बर्थवाण व भगराम चमोली पर ड्यूटी में लापरवाही बतरने का आरोप सिद्ध हुआ। कार्यवाहक डीएफओ देहरादून धर्म सिंह मीणा ने बताया कि दोनों वन आरक्षियों को ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में निलंबित किया गया है। वन दारोगा को वन संरक्षण राहुल ने सस्पेंड किया है। इसके अलावा थानो रेंज के वन क्षेत्राधिकारी को दांत चोरी के मामले में फरार दो आरोपियों की शीघ्र पकड़ने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि इस प्रकरण में वन विभाग व एसआईटी की संयुक्त टीम चार हाथी दांत तस्कराें को गिरफ्तार कर पहले ही घटना का खुलासा कर चुकी है। दिलचस्प पहलू यह है कि इतना सब कुछ होने के बावजूद अभी इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि आखिरकार हाथी की मौत किन परिस्थितियों में और कैसे हुई। ज्ञात हो कि मृत हाथी का विसरा जांच के लिए बरेली स्थित आईवीआरआई भेजा गया है और अभी तक उसकी रिपोर्ट नहीं आयी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें