फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नैक टीम ने परखीं डोईवाला महाविद्यालय की गतिविधियां

विज्ञापन
विज्ञापन
नैक टीम ने परखीं डोईवाला महाविद्यालय की गतिविधियां
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
डोईवाला। दो दिवसीय दौरे पर आई नैक टीम ने शुक्रवार को भी शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज डोईवाला में व्यवस्थाओं और पत्रावलियों का निरीक्षण किया। इस दौरान छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों से उत्तराखंड की संस्कृति की झलक प्रस्तुत की।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. एमसी नैनवाल ने बताया कि पहले दिन राष्ट्रीय मूल्यांकन ओर प्रत्यायन परिषद (नैक) की टीम को कॉलेज का डिजिटल प्रेजेंटशन दिखाया गया। इसके बाद इंटरनल क्वालिटी एश्योरेंस सेल में टीम ने महाविद्यालय की समस्त गतिविधियों से संबधित प्रपत्रों का निरीक्षण किया। मीडिया प्रभारी डॉ. केएल तलवाड़ ने बताया कि डोईवाला महाविद्यालय ने सेल्फ स्टडी रिपोर्ट बेंगलूरस्थित मुख्यालय में जमा की थी। एसएसआर के आधार पर टीम ने डिजीटल प्रेजेंटेशन के अलावा पुस्तकालय और विभागों का निरीक्षण किया गया। इसके अलावा नैक टीम ने अभिभावक शिक्षक परिषद के अध्यक्ष मोहम्मद हनीफ से मुलाकात की और छात्रों से भी शैक्षिक, वातावरण, अनुशासन और आवश्यकताओं से संबंधित फीडबैक लिया। समापन पर मौके पर छात्र छात्राओं ने गढ़वाली, कुमाऊंनी गीत और नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें