फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीलंका के पत्रकार मुदिथा करियाकरवाना व शशिभूषण मैठाणी हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। स्टेट यूनियन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट की ओर से गोविंदघाट में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में स्व. चंद्र बल्लभ पुरोहित सिरोमणि पत्रकारिता पुरस्कार श्रीलंका के वरिष्ठ पत्रकार मुदिथा करियाकरवाना और बी मोहन नेगी चित्रकला पत्रकारिता पुरस्कार पत्रकार व चित्रकार शशिभूषण मैठाणी को दिया गया। श्रीलंका के पत्रकार की अनुपस्थिति में प्रेस क्लब के अध्यक्ष देवेंद्र रावत ने उनका पुरस्कार लिया।
विज्ञापन

सेमिनार का शुभारंभ करते हुए पर्यावरणविद् चंडी प्रसाद भट्ट ने कहा कि जल, जंगल, जमीन जीवन के आधार हैं। हमें उत्तराखंड की प्राकृतिक संपदा को सहेजकर रखने की जरूरत है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने कहा कि सरकार को उत्तराखंड के पर्यटन संवर्धन के लिए संसाधनों के विकास पर ध्यान देना होगा। प्रकृति को नुकसान दिए बिना ही हमें पर्यटन व तीर्थाटन को आगे बढ़ाना होगा। इससे पूर्व कलश साहित्यिक संस्था की ओर से कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया। इस अवसर आइएफडब्ल्यूजे के राष्ट्रीय महामंत्री परमानंद पांडे, जोशीमठ के ब्लॉक प्रमुख प्रकाश रावत, बाल भवन के निदेशक विनोद रावत, बी एस झिंक्वाण, देवेंद्र रावत, क्रांति भट्ट, सुरेंद्र रावत, केके सेमवाल, गणेश आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें