फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक के आश्वासन पर धरना स्थगित

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। वार मेमोरियल राजकीय इंटर कालेज में शिक्षकों की तैनाती की मांग के लिए नौ दिनों से चल रहा धरना-प्रदर्शन विधायक के आश्वासन पर शुक्रवार को स्थगित हो गया। विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी ने एक सप्ताह में शिक्षकों की व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

वार मेमोरियल राजकीय इंटर कालेज में एक साल से भौतिक विज्ञान और गणित के प्रवक्ता नहीं हैं, जबकि वाणिज्य संकाय में लंबे समय से शिक्षक नहीं होने के चलते बच्चे वाणिज्य संकाय में प्रवेश ही नहीं ले पा रहे हैं। ऐसे में अभिभावक संघ ने 27 सितंबर से तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू किया था। शुक्रवार को आंदोलनकारियों की दूरभाष पर विधायक सुरेंद्र सिंह नेगी के साथ वार्ता हुई। इसके बाद विधायक प्रतिनिधि के तौर पर जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी जोशी धरना स्थल पर पहुंचीं और आंदोलनकारियों से मिलीं। लक्ष्मी जोशी ने कहा कि विधायक ने एक सप्ताह में इंटर कालेज में शिक्षकों को भेजने की व्यवस्था का आश्वासन दिया है। इसके बाद प्रदर्शनकारियों ने आंदोलन स्थगित कर दिया। पीटीए अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी ने कहा कि यदि शिक्षक नहीं पहुंचे तो दोबारा शुरू किया जाएगा। शुक्रवार को धरना देने वालों में चिंतामणि सेमवाल, दिक्केश्वरी नौटियाल, चंदा राणा, दलवीर सिंह नेगी, लक्ष्मी जोशी, विनीता कंडारी, उर्मिला नेगी, जमुना शाह, सुशीला भारत और महिपाल सिंह तोपाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें