फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेहतर रोजगार दे सकते हैं पहाड़ी उत्पाद

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के समाज कार्य एवं समाजशास्त्र विभाग में ग्लोबल ग्रीन एक्शन सप्ताह के तहत विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इस दौरान सामुदायिक आदान-प्रदान विषय पर चर्चा भी की गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को समाज कार्य एवं समाजशास्त्र विभाग में माउंट वैली डेवलपमेंट एसोसिएशन की ओर एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान विभागाध्यक्ष प्रो. किरण डंगवाल ने कहा कि पहाड़ी उत्पाद बेहतर रोजगार दे सकते हैं। इन्हें रोजगार के रूप में विकसित करने की आवश्यकता है। इस दौरान पहाड़ी परंपरागत खानपान पर जलवायु परिवर्तन का प्रभाव विषय पर निबंध, पोस्टर व पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता आयोजक पुरुषोत्तम प्रसाद थपलियाल ने बताया कि परिणाम बाद में घोषित किए जाएंगे। इस अवसर पर डा. जेपी भट्ट, नवीन नौटियाल, नवप्रभात, डा. मनवीर नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें