फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस को मिली डीएनए सैंपल लेने की अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। कोर्ट ने दुराचार पीड़ित युवती उसके बच्चे व आरोपी का डीएनए सैंपल लिए जाने की अनुमति दे दी है। महिला थाना पुलिस ने डीएनए सैंपल लिए जाने के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी थी। पुलिस का कहना है कि जल्द ही तीनों को डीएनए सैंपल के लिए अस्पताल ले जाया जाएगा।
विज्ञापन

पौड़ी के एक गांव की युवती ने बीते 14 सितंबर को बच्चे को जन्म दिया था। युवती से पूछे जाने पर उसने गांव के ही एक युवक का नाम बताया, लेकिन युवक बात से साफ मुकर गया। इस पर युवती के भाई ने राजस्व पुलिस में दुराचार, गाली गलौच सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी को कोर्ट के आदेश पर जेल भी भेज दिया गया था। परिजनों की मांग पर बीते 24 सितंबर को यह मामला रेगुलर पुलिस को स्थानांतरित कर दिया गया। विवेचना अधिकारी महिला थाना एसओ नीरजा यादव ने बताया कि पीड़ित युवती उसके बच्चे व आरोपी युवक का डीएनए सैंपल लिए जाने के लिए कोर्ट से अनुमति मांगी गई थी। जो उन्हें मिल गई है। आरोपी युवक अभी जेल में हैं। जल्द ही तीनों को डीएनए सैंपल के लिए अस्पताल लाया जाएगा। बताया कि लैब से रिपोर्ट मिलने के बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें