फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकन पर्यटक को सकुशल बचाने की खबरें अमेरिकी मीडिया में छाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी राजदूत ने एसडीआरएफ की सराहना की
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
डोईवाला। बद्रीनाथ वसुधारा ट्रेक में फंसे एक अमेरिकी पर्यटक का सकुशल निकालने पर एसडीआरएफ के काम की सराहना अमेरिकी राजदूत ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को ट्वीट कर की है। एसडीआरएफ की टीम ने 29 सितंबर को बद्रीनाथ वसुधारा ट्रेक में फंसे अमेरिकी पर्यटक को सकुशल निकाला था। इसके बाद अमेरिका की मीडिया में पर्यटक को बचाने की खबरें छायी रहीं।
विज्ञापन

एसडीआरएफ मुख्यालय जौलीग्रांट के उपनिरीक्षक प्रवीण आलोक ने बताया कि बीते 29 सितंबर को सूचना मिली कि बद्रीनाथ क्षेत्र में बसुधारा पैदल ट्रेक पर करीब छह किमी दूर एक व्यक्ति का मदद की जरूरत है। सूचना पर बद्रीनाथ टीम के सब इंस्पेक्टर अर्जुन सिंह जवानों के साथ पेरामेडिक्स सहित रवाना हुए। मौके पर पहुंचकर टीम ने ट्रेकर जैफरी कीथ निवासी अमेरिका का उपचार सहित जरूरी व्यवस्थाओं को मुहैया कराया। जैफरी बिना गाइड के वहां तक पहुंचे थे। इसके बाद एसडीआरएफ की टीम जैफरी को सकुशल बाहर निकाला। इस संबंध में अमेरिकी राजदूत ने दो अक्टूबर को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत को ट्वीट कर एसडीआरएफ के काम की सराहना की है। साथ ही भारत और अमेरिका की मित्रता पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें