फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीकॉम चतुर्थ सेमेस्टर में फेल करने पर जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के बीकॉम चतुर्थ सेमेस्टर के हिंदी मीडियम के छात्रों ने विवि प्रशासन पर बिजनेस कम्युनिकेशन के प्रश्नपत्र में फेल किए जाने का आरोप लगाया है। छात्रों ने इस संबंध में कुलपति से शिकायत की है। छात्रों का कहना है कि विवि के इस निर्णय से उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

गढ़वाल केंद्रीय विवि के बीकॉम चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों का कहना है कि बिजनेस कम्युनिकेशन का पेपर केवल अंग्रेजी माध्यम में ही उपलब्ध कराया गया था। जिस पर हिंदी माध्यम के छात्रों ने आपत्ति भी जताई थी। हिंदी माध्यम के छात्रों ने प्रश्नपत्र को हिंदी में हल किया था, लेकिन उन्हें फेल कर दिया गया है। जिससे उनका भविष्य प्रभावित हो रहा है। वहीं कामर्स विभागाध्यक्ष प्रो. आरसी डंगवाल ने कहा कि उक्त प्रश्नपत्र इंग्लिश लैंग्वेज का प्रश्नपत्र है। इसे हिंदी में हल नहीं किया जा सकता है। हालांकि छात्रों का कहना है कि प्रश्नपत्र को अंग्रेजी में हल करना है इस बारे में कोई गाइडलाइन पहले नहीं दी गई। उन्होंने कुलपति से उत्तर पुस्तिकाओं का निरीक्षण दुबारा करने की मांग की। छात्रों ने बुधवार को कुलपति प्रो. अन्नपूर्णा नौटियाल से इस संबंध में शिकायत की। उन्होंने छात्रों को सकारात्मक आश्वासन दिया है। प्रो. नौटियाल ने कहा कि परीक्षा नियंत्रक व विभागाध्यक्ष स्तर से ही इस समस्या का कुछ समाधान निकाला जा सकता है। इस संबंध में दोनों अधिकारियों से वार्ता की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें