गोपेश्वर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती पर खेल विभाग की ओर से क्रास कंट्री दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ का आयोजन सात आयु वर्ग के बच्चों के बीच किया गया।
अंडर 12 बालक व बालिका वर्ग में अमन ठाकुर-मीना ने प्रथम, प्रियांशु-शेश्राद्री ने द्वितीय और आदित्य-अंकिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि अंडर 14 में रोहित-जागृति, दिगंबर-ईशा और विकास-स्नेहा राणा ने क्रमश: पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी तरह अंडर 16 बालक वर्ग में तिलक, राहुल और दीपक सिंह ने प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान हासिल किया। इसके अलावा ओपन बालक व बालिका वर्ग में रविंद्र नेगी-निकिता ने पहला, परमजीत-अनुष्का ने दूसरा और कमल सिंह-अंजलि नेगी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागियों को मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पांडे ने पुरस्कृत किया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य मनोज भंडारी, जिला युवा कल्याण अधिकारी अविनाश दीपक और जिला वॉलीबाल संघ के जिलाध्यक्ष अशोक रावत, गोपाल सिंह बिष्ट, कमल किशोर सिंह, हरेंद्र सिंह, जयदीप झिंक्वाण, रमेश पंखोली, अजीत सिंह, नवीन, विकेंद्र चौहान, प्रियंक किमोठी आदि मौजूद थे।